Jun 11, 2024, 11:28 AM IST

इन लोगों के लिए जहर है सेब का सिरका

Abhay Sharma

कई लोग खाने के साथ सेब के सिरके का सेवन करना पसंद करते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि कुछ लोगों के लिए सेब का सिरका नुकसानदेह हो सकता है. 

ऐसे में इन लोगों को अपनी डाइट में सेब का सिरका नहीं शामिल करना चाहिए. 

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो सेब के सिरके का सेवन करने से परहेज करें. दरअसल, इसके सेवन से इंसुलिन लेवल प्रभावित हो सकता है.  

   जो लोग अर्थराइटिस से जूझ रहे हैं, उन्हें भी सेब के सिरके का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. इससे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है. 

अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए, इससे स्किन में जलन की समस्या बढ़ सकती है. 

वहीं दांतों की समस्या से परेशान लोगों को भी सेब के सिरके का सेवन करने से बचना चाहिए, इससे आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है.  

एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी इसका सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या बढ़ सकती है.  

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.