Nov 21, 2023, 11:37 PM IST

नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल भर देते हैं ये फूड्स

Abhay Sharma

आजकल लोगों में कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रहा है और इसका सबसे बड़ा  कारण है खराब लाइफस्टाइल और गड़बड़ खानपान. 

इससे हार्ट समेत कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में कोलेस्ट्रॉल पर काबू पाना बहुत ही जरूरी हो जाता है.

आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं और इसकी वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

चिकन, समोसा, कचौरी, आलो टिक्की जैसी डीप फ्राई फूड्स शरीर में  कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं, इसलिए इन चीजों से दूरी बना कर रखनी चाहिए. 

अंडे की जर्दी में किसी भी भोजन का सबसे अधिक कोलेस्ट्रॉल होता है, इसलिए कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए. 

इसके अलावा फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर और फ्रेंच फ्राई जैसी चीजों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है. इन चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए.  

जलेबी, छेना मिठाई, गुलाब जामुन और कई अन्य तली हुई मिठाइयों में तेल और चीनी का सबसे ज्यादा उपयोग होता है और ये  कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करते हैं.