Sep 25, 2023, 12:18 AM IST

चंद्रयान-3: खत्म नहीं हुई इसरो की उम्मीदें, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के लिए ये है नया अपडेट

DNA WEB DESK

चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को लेकर इसरो ने नया अपडेट दिया है कि 24 सितंबर तक उनसे संपर्क नहीं हो सका है. 

चंद्रमा पर सूर्यास्त होने के बाद विक्रम और प्रज्ञान दोनों स्लीप मोड में चले गए थे लेकिन अब उन्हें जगाने की कोशिश की जा रही है. 

इसरो की टीम ने बताया कि एपीएक्सएस और एलआईबीएस पेलोड बंद हैं और इन पेलोड से डेटा लैंडर से धरती पर सारा डेटा भेजा जाता है. 

हालांकि, अच्छी बात यह है कि बैटरी पूरी तरह चार्ज है और इसलिए इसरो की टीम सिग्नल भेजने की हर संभव कोशिश कर रही है. 

इसरो की टीम 6 अक्टूबर तक विक्रम और प्रज्ञान दोनों को जगाने की कोशिश करने वाली है और सिग्नल भेजे जाते रहेंगे. 

इसरो चीफ सोमनाथ के मुताबिक, 6 अक्टूबर तक चांद पर सूर्योदय रहने वाला है और इसलिए हम सिग्नल भेजने की कोशिशें जारी रखेंगे. 

अगर तमाम कोशिशों के बाद भी संपर्क नहीं होगा तो भारत का मिशन चंद्रयान-3 पूरी तरह से सफल होने के साथ समाप्त मान लिया जाएगा. 

अगर संपर्क होता है तो उनसे मिलने वाला डेटा टीम के लिए बोनस की तरह होगा. हालांकि, अब तक काफी डेटा प्रज्ञान रोवर ने भेजा है जिसकी स्टडी की जा रही है.