Dec 13, 2023, 11:38 PM IST

श्री कृष्ण के अलावा ये 5 लोग जानते थे महाभारत का परिणाम

DNA WEB DESK

कुरुक्षेत्र में कर और पांडवों के बीच 18 दिनों तक युद्ध लड़ा गया था.

इस युद्ध में कौरव के कल का नाश हो गया था और पांडवों के लगभग सभी पुत्र मारे गए थे. 

इस युद्ध से पहले ही श्री कृष्ण के अलावा कई लोग ऐसे थे, जो जानते थे की महाभारत का परिणाम क्या होगा. 

आइए हम आपको बताते हैं कि वह कौन लोग थे. श्री कृष्ण को युद्ध होने और इसके परिणाम की जानकारी पहले से ही थी. 

भीष्म को भी दिव्य दृष्टि प्राप्त थी. वह जानते थे कि इस युद्ध का परिणाम क्या होगा. 

ऋषि वेदव्यास को भी युद्ध के बारे में पता था. इसके बाद भी उन्होंने धृतराष्ट्र को संकेत में समझाया था कि अभी भी वक्त है और युद्ध रोक दो अन्यथा तुम्हारे कल का नाश हो जाएगा. 

पांडवों में से एकमात्र सहदेव को इस बात की जानकारी थी कि युद्ध का परिणाम क्या होगा. सहदेव भविष्य में होने वाली हर घटना को पहले से ही जान लेते थे. 

कौरव पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य भी जानते थे कि श्री कृष्ण जिस तरफ हैं, उधर ही जीत होगी. 

कृपाचार्य को भी युद्ध के परिणाम का अनुमान था क्योंकि श्री कृष्ण के विश्व रूप का दर्शन वही लोग कर सकते थे, जिनके पास दिव्य दृष्टि थी.