Mar 17, 2024, 11:56 AM IST

पंजाब नहीं गोवा से पूरे देश में आया आलू पराठा और राजमा

Smita Mugdha

आलू पराठा और राजमा चावल यूं तो पूरे देश में लोकप्रिय है लेकिन इसे उत्तर भारत का खाना माना जाता है. 

ज्यादातर लोग आलू पराठा और राजमा चावल को पंजाब का खाना मानते हैं. 

क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में पंजाबी खाने के तौर पर मशहूर ये दोनों डिश असल में पंजाब  की नहीं हैं. 

राजमा और आलू  मूल रूप से भारतीय खाना नहीं है, बल्कि यह विदेशियों के जरिए पहली बार भारत में आया था. 

भारत में आलू सबसे पहले पुर्तगाली लेकर आए थे और उन्होंने गोवा में अपनी कॉलोनी बसाने के बाद आलू की खेती शुरू की थी. 

राजमा भी भारतीय फसल नहीं है बल्कि यह मूल रूप से मेक्सिको का अनाज है, जिसे पुर्तगाली भारत लाए थे. 

राजमा मेक्सिको से पहले यूरोप पहुंचा और फिर वहां से भारत और एशिया के दूसरे देशों तक पहुंच गया. 

आज राजमा और आलू का प्रयोग भारत में लगभग हर तरह के व्यंजन में किया जाता है और भारतीय फ्लेवर के मुताबिक इनके साथ खूब प्रयोग हुए थे

भारत में आज आलू का इस्तेमाल चिप्स से लेकर हलवा और तरह-तरह की सब्जी और बिरयानी तक में प्रयोग होता है.