Jan 31, 2024, 10:52 PM IST

हेमंत सोरेन के क्या लगते हैं झारखंड के होने वाले नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

Kavita Mishra

चंपई सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने यह कदम मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे के फैसले के बाद उठाया है.

चंपई सोरेन झारखंड विधानसभा के सदस्य हैं. वह झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी से सरायकेला विधानसभा सीट से विधायक हैं.

चंपई ने 1974 में जमशेदपुर स्थित राम कृष्ण मिशन हाई स्कूल से 10वीं की पढ़ाई की थी.

2014 में वह हेमंत सरकार में परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बन गए. 

2014 में वह हेमंत सरकार में परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बन गए. 

अवैध जमीन घोटाले में फंसे हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा दे दिया.

 इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस गठबंधन ने सोरेन सरकार में परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया.

इससे पहले सोरेन परिवार के बाहर जिन नामों पर चर्चा चल रही थी, उनमें हेमंत सरकार के मंत्री का नाम सबसे आगे था.

चंपई हेमंत सोरेन के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. चंपई ने शिबू सोरेन के साथ लंबे समय तक काम किया है.