Sep 22, 2023, 01:42 PM IST

Chandrayaan-3: लंबी नींद के बाद कैसे जागेंगे विक्रम और प्रज्ञान?

DNA WEB DESK

चंद्रमा पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने लंबी नींद ली है.

अब विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर फिर से जगने वाले हैं.

सूर्य की रोशनी पाकर, दोनों एक्टिव मोड में आ जाएंगे.

उनकी बैटरी चार्ज हो जाएगी और चंद्रमा पर दौड़ने के लिए दोनों तैयार हो जाएंगे.

इसरो 15 दिनों से इसी का इंतजार कर रहा था. 

सूरज की रोशनी में विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चार्ज होने के बाद फिर से काम शुरू करेंगे.

चंद्रयान-3 तभी एक्टिव होगा जब चंद्रमा पर तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ जाएगा.

तापमान बढ़ने के बाद चंद्रयान-3 का कम्युनिकेशन सर्किट एक्टिवेट होगा, जिसे वेक-अप-सर्किट के तौर पर भी जाना जाता है. 

जैसे ही सिग्नल मिलना शुरू होगा, चंद्रयान-3 लंबी नींद के बाद जग जाएगा और मिशन पर फिर अगले 15 दिनों के लिए लग जाएगा.