Sep 24, 2023, 09:24 AM IST

छुटकू से प्रज्ञान रोवर ने सोने से पहले किया था कमाल, चांद पर की बहुत बड़ी खोज 

DNA WEB DESK

23 सितंबर तक इसरो का विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संपर्क नहीं हो पाया था. दोनों अभी भी स्लीप मोड में हैं. 

चंद्रयान-3 के अब तक दोनों चरण पूरी तरह से सफल रहे हैं और अब अगर दोनों से संपर्क हो पाता है तो मिशन का तीसरा चरण शुरू होगा. 

हालांकि, सोने से पहले प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर चक्कर लगाते हुए काफी अहम साक्ष्य जुटाए थे. 

क्या आप जानते हैं कि स्लीप मोड में जाने से पहले विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने काम की काफी जानकारी जुटाई थी जिस पर वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं.

इसरो की तरफ से बताया गया है कि रोवर प्रज्ञान पर लगे पेलोड LIBS ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की है.

इसके साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन समेत एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम और टाइटेनियम की मौजूदगी का पता प्रज्ञान रोवर ने लगाया है.

प्रज्ञान रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन सहित 9 तत्वों की पुष्टि की थी. इसके अलावा, चंद्रमा पर भारी मात्रा में बर्फ भी मौजूद है.

इसरो का प्लान चांद पर रोवर को करीब 350 मीटर घुमाने का था लेकिन कुछ कारणवश मूवमेंट 105 मीटर तक हो सका.

लैंडर के चार पेलोड हैं और रोवर के दो पेलोड हैं. उनसे काफी डेटा मिल चुका है और पूरा डेटा आर्काइव किया गया है जिस पर इसरो के वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं.