Sep 18, 2023, 05:04 PM IST

Chandrayan-3: विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने अब तक खोजे ये 3 बड़े तथ्य  

DNA WEB DESK

भारत के मिशन चंद्रयान-3 की सफलता की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. अब तक इस मिशन से कई अहम डेटा मिला है. 

चांद के दक्षिणी सतह पर पहुंचने वाला पहला देश भारत बन गया है. इस मिशन में विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की अहम भूमिका रही है.

विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह को लेकर काफी जानकारी जुटाई है और इसमें  पानी, ऑक्सीजन समेत कई और तथ्यों का पता लगाय है.

प्रज्ञान रोवर ने चांद के साउथ पोल पर ऑक्सीजन और सल्फर की खोज की है. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कई मूल्यवान खनिज हैं. 

इसके अलावा प्रज्ञान ने चांद पर एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटैनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन का भी पता लगाया है.

विक्रम लैंडर पर लगे पैलोड से मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रमा की सतह का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस है. 

सतह की गहराई में जाने पर के तापमान में कमी होती जाती है और चंद्रमा की सतह के 80 मिलीमीटर भीतर जाने पर तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आ जाती है.

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब भारत की नजर आदित्य एल1 पर है. यह सूर्य पर भेजा भारत का पहला अंतरिक्ष मिशन है.

आदित्य एल-1 भारत का महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन है और अब तक यह अपने तय लक्ष्यों को पूरा करने में पूरी तरह से कामयाब रहा है.