Aug 25, 2024, 06:45 PM IST

दिल्ली में है यह भूतिया महल, आज भी सुनाई देती है चीखने की आवाज

Smita Mugdha

भारत की राजधानी होने के साथ-साथ दिल्ली शहर ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भी जाना जाता है. 

दिल्ली सल्तनत के दौर से लेकर ब्रिटिश हुकूमत तक दिल्ली में कई ऐतिहासिक महत्व की शानदार इमारतों का निर्माण किया गया. 

इनमें से कई महल और इमारतें आज भी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं, तो कुछ अब वीरान खंडहर बन गए हैं. 

भूली भटियारी का महल अपनी रहस्यमयी कहानियों और भूतिया घटनाओं के लिए मशहूर है. 

भूली भटियारी का महल का निर्माण तुगलक वंश के शासक फिरोज शाह तुगलक के शासनकाल में हुआ था. 

यह महल एक शिकारगाह के रूप में बनाया गया था, जहां शासक और उनके अतिथि शिकार के लिए आया करते थे.

कहा जाता है कि इस महल में भूली भटियारी' नाम की एक महिला रहती थी जिसके नाम पर महल का नामकरण हुआ. 

 स्थानीय लोगों का मानना है कि रात के समय यहां अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं. 

कई लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां किसी अज्ञात शक्ति का अनुभव किया है. महल रात में पर्यटकों के लिए बंद रहता है.