Apr 3, 2024, 03:04 PM IST

जब नेहरू ने चुनावी सभा में जब चमगादड़ों को डांटा था

Aditya Prakash

ये 1952 के लोकसभा चुनाव का किस्सा है, देश के पहले पीएम पंडित नेहरू यूपी के फतेहपुर पहुंचे हुए थे.

नेहरू एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, जिस मैदान में उनका संबोधन था वहां इमली के कई पेड़ लगे हुए थे.

पंडित नेहरू जैसे ही कुछ जरूरी बात कहते कि उन पेड़ों पर मौजूद चमगादड़ शोर मचाने  लग जाते थे.

नेहरू को बड़ा गुस्सा आ रहा था. ये चमगादड़ उन्हें सही से जनता को संबोधित नहीं करने दे रहे थे.

उन्होंने चमगादड़ों से कहा कि 'प्‍लीज, शांत हो जाइए. मैं काफी दूर से अपनी बात कहने आया हूं. पहले मैं अपनी बात कह लूं, फिर आप अपनी बातें कह लीजिएगा.'

नेहरू जी की ये बात सुन जनता खूब हंसी. हालांकि चमगादड़ उसके बाद सच मे शांत हो गए, फिर नेहरू जी सही से सभा को संबोधित कर सके.