Nov 20, 2023, 05:33 PM IST

कौन थी दुर्योधन की पत्नी भानुमती जो रूप और गुण में द्रौपदी को देती थी मात

DNA WEB DESK

जब भी महाभारत के पात्रों की बात आती है तब कुछ प्रमुख चेहरे ही सामने आते हैं, जैसे कि कृष्ण, अर्जुन, द्रौपदी और खलनायक दुर्योधन

सबसे बड़े युद्ध की पूरी कहानी कुछ महिलाओं के इर्द गिर्द ही घूमती है. चाहे द्रोपदी का चीर हरण हो या फिर कुंती के पांच पुत्रों की कहानी हो.

महाभारत के सबसे चर्चित पात्र दुर्योधन की पत्नी जरूर थीं लेकिन फिर भी उनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. 

आइए आपको बताते हैं उस महिला के बारे में जिसकी महाभारत में एक मुख्य भूमिका थी और वह थी दुर्योधन की पत्नी भानुमती. 

भानुमति काम्बोज के राजा चंद्रवर्मा की पुत्री थीं और दुर्योधन ने उनका अपहरण कर विवाह रचाया था लेकिन वह बाद में उससे प्रेम करने लगीं. 

भानुमति और दुर्योधन के दो बच्चे लक्ष्मण और बेटी लक्ष्मणा हुए थे. महाभारत युद्ध में  उनके पुत्र की मौत हुई थी. 

कहा जाता है कि अपने पुत्र की मौत के बाद वह काफी दुखी रहने लगी थीं और पांडवों ने ही उनका ख्याल रखा था. 

भानुमती रूपवती और गुणवान होने के साथ खुद कुश्ती में कुशल थीं और कई बार अपने दांव-पेंच से दुर्योधन को भी परास्त कर देती थीं.

द्रौपदी के रूप और सौंदर्य की काफी चर्चा होती है लेकिन भानुमती में भी सारे गुण थे और रूपवान होने के अलावा वह बेहद बहादुर और गुणशील भी थीं.