Oct 19, 2024, 02:26 PM IST

यहां रहते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा गरीब लोग

Sumit Tiwari

पूरी दुनिया में करीब 1 अरब से ज्यादा लोग गरीबी में जीवन जीते हैं. 

ये लोग दुनिया के सभी देशों में मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि दुनिया के सबसे गरीब लोग कहा रहते हैं.

हाल ही में 112 देशों और 6.3 अरब लोगों पर एक सर्वे किया गया था. 

इस रिपोर्ट में सामने आया है कि 1.1 अरब लोग गरीबी में रह रहे हैं.

इस रिपोर्ट में पता चला है कि 18 साल से कम लोग 58.8 करोड़ लोग गरीबी का सामना कर रहे हैं. 

ये रिपोर्ट दावा करती है कि दुनिया के 83.2 प्रतिशत सबसे ज्यादा गरीब लोग उप-सहारा अफ्रीका और दक्षिण एशिया में रहते हैं. 

इन देशों की लिस्ट में भारत भी शामिल है. भारत में भी गरीबों संख्या बहुत ज्यादा है. 

भारत की 1.4 अरब की आबादी में से 23.4 करोड़ लोग गरीबी में जीवन काट रहे हैं.