Jun 12, 2023, 12:16 PM IST

किस देश के पास हैं कितने परमाणु बम, कितना ताकतवर है भारत?

DNA WEB DESK

चीन तेजी से परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है और उसने एक साल में 60 परमाणु हथियार बढ़ाए हैं.

परमाणु हथियारों के मामले में चीन रूस, भारत और पाकिस्तान से कहीं आगे निकल चुका है. 

दुनियाभर में अनुमानित 12,512 परमाणु हथियार हैं. इनमें से 86 इस साल तैयार हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कुल परमाणु हथियार में 9,576 संभावित इस्तेमाल के लिए तैयार हैं. 

चीन के अलावा रूस, भारत, पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया ने भी अपने परमाणु भंडारण में इजाफा किया है. इसमें चीन पाकिस्तान नॉर्थ कोरिया भारत आदि शामिल हैं.

इस साल रूस ने 12, पाकिस्तान ने 5, नॉर्थ कोरिया ने 5 और भारत ने 4 हथियार बढ़ाए हैं. 

अमेरिका और रूस ने करीब 2,000 परमाणु हथियारों को हाई अलर्ट यानी तुरंत इस्तेमाल के लिए रखा है.

भारत की बात करें तो भारत पर 164 हथियार हैं. इसके अलावा नॉर्थ कोरिया पर 30 परमाणु हथियार हैं.

पाकिस्तान परमाणु हथियार के मामले में भारत से आगे है. पाकिस्तान के पास कुल 170 परमाणु हथियार हैं.