Aug 11, 2024, 12:01 AM IST

दुनिया के सबसे दुखी देश में कौन से नंबर पर है भारत?

Smita Mugdha

दुनिया का कोई भी देश नहीं चाहेगा कि सबसे दुखी देशों की लिस्ट में उसके देश का भी नाम आए. 

वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2023 की रिपोर्ट में आर्थिक, सामाजिक और दूसरे मानदंडों के आधार पर सबसे दुखी देशों की लिस्ट बनाई गई है. 

इस लिस्ट में भूख, गरीबी, बेरोजगारी के साथ तालिबान का शासन झेल रहे अफगानिस्तान पहले नंबर पर है. 

137 देशों की लिस्ट में अफगानिस्तान दुनिया का सबसे दुखी देश है जहां लोग अपने हालात से निराश हैं. 

सबसे दुखी देशों की लिस्ट में लेबनान दूसरे नंबर पर है. सामाजिक-राजनीतिक उथल-पुथल, आर्थिक अस्थिरता झेल रहा है. 

सिएरा लियोन सबसे दुखी देशों की लिस्ट में दुनिया में तीसरे और अफ्रीका में पहले स्थान पर है. यहां भी गरीबी का आलम है.

वर्ल्ड हैपिनेस रिपोर्ट में चौथे स्थान पर जिंबाब्वे है. जिम्बॉब्वे भी फिलहाल कई तरह की चुनौतियों से जूझ रहा है. 

लंबे समय से संघर्ष, राजनीतिक उथल-पुथल, तानाशाही शासन झेल रहा कांगो सबसे दुखी देशों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर है.

137 देशों की लिस्ट में भारत नीचे से 12वें स्थान पर है यानी यह दुनिया का 12वां सबसे दुखी देश है.