Aug 26, 2024, 01:52 PM IST
किस भारतीय प्रदेश की राजभाषा है संस्कृत
Anamika Mishra
संस्कृत एक प्राचीन भाषा है. संस्कृत तमाम भाषाओं की जननी है.
हमारे वेद-पुराण भी संस्कृत में ही लिखे गए हैं.
एक समय पर संस्कृत भाषा काफी प्रचलित थी.
लेकिन आज के समय में संस्कृत भाषा का इस्तेमाल काफी कम होता जा रहा है.
भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कुल 22 भाषाओं का जिक्र है. इस लिस्ट में संस्कृत भाषा का भी जिक्र है.
भारत के दो राज्य ऐसे हैं जहां संस्कृत को राजभाषा का दर्जा मिला हुआ है.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में संस्कृत को आधिकारिक रूप से राजभाषा घोषित किया गया है.
2010 में उत्तराखंड भारत का पहला वो राज्य बना जिसकी दूसरी आधिकारिक भाषा संस्कृत है.
वहीं, 2019 में हिमाचल प्रदेश सरकार ने संस्कृत को दूसरी आधिकारिक भाषा बनाने का ऐलान किया.
Next:
भारत में कहां है सबसे बड़ी सोने की खदान
Click To More..