Sep 26, 2023, 01:27 PM IST

भारत के 5 सबसे पुराने शहर

Kavita Mishra

भारत एक ऐसी भूमि है जो अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति, इतिहास और विविधता के लिए जानी जाती है. 

यह दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है और इसके पूरे इतिहास में कई राजवंशों और साम्राज्यों का प्रभुत्व रहा है. 

भारतीय सभ्यता सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे कई भारतीय शहर हैं, जो 2000 से भी अधिक वर्षों से लगातार बसे हुए हैं.

चलिए हम आपको भारत के कुछ सबसे प्राचीन शहर के बारे में बताते हैं... 

वाराणसी - शहरों और नगरों में बसाहट के अब तक प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर एशिया का सबसे प्राचीन शहर वाराणसी को माना जाता है. इसमें लोगों के निवास के प्रमाण 3,000 साल से अधिक पुराने हैं. 

उज्जैन - क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन शहर, उज्जैन का प्रारंभिक इतिहास पौराणिक परंपरा में डूबा हुआ है. ये शहर कई साम्राज्यों के उत्थान और पतन का गवाह रहा है.

पटना - पटना की प्राचीन जड़ों का पता 2500 साल पहले लगाया जा सकता है. पहले पाटलिपुत्र के रूप में जाना जाता था, ये सभी धर्मों के तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल रहा है.

मदुरै - भारत में यूनानी राजदूत मेगस्थनीज के जरिए लिखे गए ग्रंथों में आपको इस स्थान का उल्लेख तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में मिलेगा.

तंजावुर - पहले तंजौर के नाम से जाना जाने वाला, तंजावुर का खूबसूरत शहर तंजौर शैली की पेंटिंग और कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थलों का घर है.