Aug 25, 2023, 10:06 AM IST

चंद्रयान के बाद ये हैं इसरो के अगले 8 बड़े मिशन

Kuldeep Panwar

भारत ने चंद्रयान-3 के लैंडर की चांद पर लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है.

अब भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO की निगाहें आसमान में अपने अगले मिशन को सफल बनाने पर टिक गई हैं.

ISRO के साल 2025 तक के मिशन की लिस्ट तैयार है. आइए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से मिशन शामिल हैं.

2023 में ही आदित्य L-1 मिशन भेजा जाएगा, जो सूरज के करीब जाकर उसकी स्टडी करेगा.

XPOSAT यानी एक्सरे पोलेराइजेशन सैटेलाइट.  यह भी 2023 में ही रवाना होगी, जो कॉस्मिक एक्सरे स्टडी करेगी.

GAGANYAAN भारत का सबसे अहम मिशन है, जिसका पहला मानवरहित यान 2023 में ही रवाना किया जाएगा.

भारत 2030 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन चाहता है. इसके लिए 2024 में Space Docking Experiment लॉन्च होगा.

 2024 में ही भारत GAGANYAAN मिशन का दूसरा मानवरहित परीक्षण करने की तैयारी में है.

NASA और ISRO की जॉइंट सैटेलाइट निसार 2024 में लॉन्च होगी. यह पृथ्वी की प्राकृतिक हलचल का डाटा देगी, जिससे जान-माल का नुकसान रोका जा सकेगा.

Shukrayaan-1 को शुक्र ग्रह के ऑर्बिट की स्टडी के लिए भेजा जाएगा. इसे इसरो 2024 में रवाना करेगा.

Chandrayaan-3 के बाद अब 2024 में एक और Lunar Polar Exploration Mission रवाना किया जाएगा.

Mangalyaan-2 को भी ISRO ने 2024 में ही रवाना करने की प्लानिंग की है. यह मंगल ग्रह की और ज्यादा स्टडी करेगा.

GAGANYAAN-3 मिशन 2025 में लॉन्च होगा, जिसमें ISRO इंसान को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है.