Sep 13, 2024, 09:56 PM IST

भारत के इस राज्य में पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बाघ

Smita Mugdha

भारत के राष्ट्रीय पशु की बात करें, तो यह बाघ है और देश में कई दुर्लभ प्रजाति के बाघ पाए जाते हैं.

क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे ज्यादा बाघ किस प्रदेश में पाए जाते हैं? 

भारत में सबसे अधिक बाघ मध्य प्रदेश में पाए गए हैं, यहां छह बाघ अभयारण्य हैं.

MP में कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा और संजय-डुबरी अभयारण्य है. 

मध्य प्रदेश कुल बाघों की बात करें, तो साल 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 785 बाघ हैं. 

भारत में दूसरे सबसे अधिक बाघों वाले राज्य की बात करें, तो इस लिस्ट में कर्नाटक का नाम आता है. 

2022 के आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक में  कुल बाघों की संख्या 563 थी, जिसमें अब और वृद्धि हुई है. 

भारत के तीसरे सबसे अधिक बाघों वाला राज्य उत्तराखंड है. यहां 2022 की रिपोर्ट में 560 बाघ दर्ज किए गए थे.

सबसे ज्यादा बाघों के मामले में चौथे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां 2022 में राष्ट्रीय पशु की संख्या 444 दर्ज की गई थी.