Aug 13, 2024, 11:34 PM IST

मुगल काल में इस बेगम ने लगाई थी गोमांस पर पाबंदी

Anamika Mishra

मुगल काल में गोमांस, मछली, मदिरा आदि का सेवन आम बात थी, लेकिन एक महिला ऐसी थी जिसने गोमांस खाने पर रोक लगा दी थी.  

मुगल राजा अकबर खाने-पीने का काफी ज्यादा शौकीन था.

अकबरनामे में इस बात का जिक्र है की अकबर वो राजा था जिसने गोमांस खाना छोड़ दिया था.  

अकबर ने ये फैसला अपनी बीवी हरखाबाई के कहने पर उठाया था. 

इसके बाद दरबार के सभी लोगों ने गोमांस खाना बंद कर दिया था. 

माना जाता है अकबर के इस फैसले के बाद दरबार के लोगों ने कहा कि अकबर को हिंदुओं का साथ मिलने के बाद उसने गोमांस पर रोक लगा दी.

मुगलों के इतिहासकार बदायूंनी लिखते हैं कि अकबर ने गोमांस के साथ-साथ प्याज-लहसुन पर भी प्रतिबंध लगा दिया था. 

अकबरनामा में लिखा है कि इस प्रतिबंध के बाद अकबर को गोश्त पसंद नहीं आता था.

अकबर ने महान हिंदू ग्रंथो जैसे रामायण और महाभारत का अनुवाद भी करवाया था.