Sep 22, 2024, 10:12 PM IST

तिलक लगा गंगाजल पीकर दिन की शुरुआत करता था ये मुगल बादशाह

Smita Mugdha

मुगल बादशाह अकबर ने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच सद्भाव कायम करने के लिए काफी कोशिश की थी. 

हिंदू राजकुमारियों से विवाह करने के साथ ही अकबर ने हिंदू त्योहारों को मनाने की परंपरा भी शुरू की थी. 

इसके अलावा अकबर खुद भी दोनों धर्मों की मान्यताओं के मुताबिक कई परंपराओं का निर्वाह करता था. 

हिंदुओं के लिए गंगाजल पवित्र माना जाता है, इसे समझते हुए अकबर ने खुद भी गंगाजल पीना शुरू किया था. 

अकबर ने अपने दरबार में पंडित की व्यवस्था भी की थी और अहम काम से पहले तिलक लगाया करता था. 

किसी भी बड़े युद्ध के लिए निकलने से पहले वैदिक परंपरा के मुताबिक सभी अनुष्ठान संपन्न किए जाते थे.

अकबर ने हिंदुओं पर लगने वाला धार्मिक कर जजिया भी हटाया था, ताकि सद्भाव बन सके.