Aug 16, 2024, 10:26 PM IST

यमुना किनारे ही क्यों हुआ 'लाल किले' का निर्माण

Sumit Tiwari

दिल्ली में यमुना के किनारे स्थित लाल किला विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल हैं. 

मुगल सम्राट शाहजहां ने इसका निर्माण लाल पत्थर से करवाया था. 

इसके बनने में लगभग 10 साल का समय लगा था.

लाल किले का निर्माण 1638 ई में शुरू होकर 1648 ई में पूरा हुआ था.

लेकिन क्या आप जातने है कि इसका निर्माण यमुना नदी के किनारे पर ही क्यों कराया गया.

 इसका निर्माण यमुना के किनारे करवाने का मुख्य कारण सुरक्षा थी. 

किसी भी आक्रमणकारी के लिए यमुना पार करके लाल किले पर चढ़ाई करना मुश्किल था.  

एक कारण ये भी माना जाता है कि किले मे रहने वाले लोगों को पानी की समस्या न हो.