Sep 30, 2023, 05:23 PM IST

Chandrayaan 3 के रोवर प्रज्ञान ने चांद पर किया गजब कारनामा, ISRO चीफ खुश

DNA WEB DESK

इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान 3 के रोवर प्रज्ञान ने उनके उम्मीद की अपेक्षा काम किया है.

उन्होंने कहा कि प्रज्ञान अब स्लीप मोड से नहीं भी उठता है तो कोई समस्या नहीं होगी.

सोमनाथ ने कहा कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के फिर से सक्रिय होने की पूरी उम्मीद है.

इसरो चीफ ने कहा कि रोवर प्रज्ञान ने अपना काम कर दिया है. उसने चांद की बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां हमें भेजी.

चंद्रमा पर तापमान शून्य से लगभग -200 डिग्री नीचे जाने पर भी अगर प्रज्ञान का इलेक्ट्रॉनिक सर्किट क्षतिग्रस्त नहीं हुआ तो वह काम करने लगेगा.

गौरतलब है कि चांद पर रात होने से पहले लैंडर और रोवर 2 और 4 स सितंबर को निष्क्रिय अवस्था में चले गए थे.

22 सितंबर को चंद्रमा पर सूरज उगने के दौरान विक्रम और प्रज्ञान के साथ संपर्क करने की कोशिश हुई लेकिन वह सक्रिय नहीं हुए.