Aug 23, 2023, 07:31 PM IST

पिछले 4 साल में इतने देश हुए चांद पर लैंडिंग में फेल

DNA WEB DESK

रूस के Luna-25 की लैंडिंग असफल होने के बाद अब दुनिया की नजर भारत के चंद्रयान-3 पर टिकी है.

Chandrayaan-3 की 23 अगस्त शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है.

चंद्रमा की सतह पर उतरते ही चंद्रयान का विक्रम लैंडर अपना काम और तस्वीरें भेजना शुरू कर देगा.

चंद्रमा पर लैंडिंग में पिछले 4 साल में 4 देश विफल रहे हैं. इनमें एक नाम भारत का भी है.

2019 में भारत के चंद्रयान-2 की लैंडिंग विफल रही थी. इसके अलावा इजरायल की बेरेशीट, जापान की हकूतो-आर और अब रूस की लूना-25 फेल हो गई.

दिलचस्प बात यह है कि हर यान की लैंडिंग अतिंम प्रक्रिया में फेल हुई है.

हालांकि, दुनिया में तीन देश ऐसे भी हैं जो अपने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराने में कामयाब रहे हैं.

इनमें सोवियत संघ, अमेरिका और चीन शामिल हैं. चीन ने पहली बार 2013 में चांग ई-3 और दूसरी बार 2019 में चांग ई-4 को चांद पर उतारा था.