Oct 9, 2023, 02:02 PM IST

दिल्ली की वो हवेली जहां से निकली थी पंडित नेहरू की बारात

DNA WEB DESK

पुरानी दिल्ली में कई ऐसी हवेलियां है जो काफी जर्जर हैं लेकिन उनका इतिहास बेहद समृद्ध है

ऐसी ही एक हवेली हक्सर हवेली यानी सरूप नारायण की हवेली है जो बेहद अहम मानी जाती है

यह वही हवेली है जहां देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू कुछ समय तक रहे थे

पंडित नेहरू की शादी भी इसी हक्सर हवेली से हुई थी और वह परिणय बंधन में बंध गए थे

पंडित नेहरू की बारात इसी हवेली से निकलकर कमला नेहरू के घर तक गई थी

यह तीन मंजिला हवेली अब पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुकी है

हवेली की हालत यह है कि अब इसकी एकाध दीवारें ही बची हुई हैं

8 फरवरी 1916 को पंडित नेहरू की बारात इस हवेली से निकलकर कमला नेहरू के घर 'अटल हाउस' गई थी