Sep 9, 2023, 11:33 AM IST

क्या G21 में बदल जाएगा G20, जानिए कहां से उठी यह बात

DNA WEB DESK

भारत की अध्यक्षता में दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया है जी 20 सम्मेलन

भारत के न्योते पर सभी सदस्यों की मंजूरी के बाद अब जी20 में अफ्रीकन यूनियन भी शामिल हो गया है

पीएम मोदी के ऐलान के बाद अफ्रीकन यूनियन के प्रेसिडेंट अजाली असोउमानी ने जी20 में अपना स्थान ग्रहण किया

इसी के साथ अफ्रीकन यूनियन के कुल 55 देश भी अब जी20 गुट का हिस्सा शामिल हो गए हैं

यही वजह है कि अब कहा जा रहा है कि G20 का नाम अब जी 21 किया जा सकता है

इससे पहले भारत समेत कई देशों के साथ-साथ यूरोपियन यूनियन भी जी20 में शामिल है

जी 20 में शामिल देशों को मिलाकर देखा जाए तो यह दुनिया की 85 प्रतिशत जीडीपी बनाते हैं

अफ्रीकन यूनियन के शामिल होने के बाद यह जीडीपी 88 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा

बता दें कि जी20 में शामिल देशों की जनसंख्या दुनिया की जनसंख्या के दो तिहाई के बराबर है