Jan 10, 2024, 07:35 AM IST

लक्षद्वीप में कुल कितने द्वीप हैं, कितनी है जनसंख्या

Nilesh

पीएम नरेंद्र मोदी के हालिया दौरे के बाद जबरदस्त चर्चा में आ गया है लक्षद्वीप

अरब सागर में बसा यह खूबसूरत द्वीप समूह ऐतिहासिक रूप से ही अहम रहा है

लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप हैं जिनको मिलाकर यह द्वीप समूह बनता है

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप कुल 32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है

2011 की जनगणना के मुताबिक, लक्षद्वीप की जनसंख्या सिर्फ 64,473 थी

लक्षद्वीप में सिर्फ एक जिला, 10 गांव द्वीप पंचायत और 10 राजस्व क्षेत्र हैं

यहां पहुंचने के लिए शिप या हवाई जहाज से जाया जा सकता है

मौजूदा समय में सिर्फ अगत्ती द्वीप पर मौजूद है एकमात्र एयरपोर्ट

नियमों के मुताबिक, यहां आने के लिए आपको एक एंट्री परमिट की भी जरूरत होती है