Feb 2, 2024, 08:13 AM IST

चंपई सोरेन को क्यों कहते हैं 'झारखंड टाइगर', जानिए खास वजह

Nilesh

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद अचानक चर्चा में आ गए हैं JMM नेता चंपई सोरेन

चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में आज ही शपथ लेने जा रहे हैं

JMM के संस्थापक शिबू सोरेन के करीबी माने जाने वाले चंपई को 'झारखंड टाइगर' के नाम से जाना जाता है

क्या आप जानते हैं कि आखिर चंपई सोरेन को यह नाम क्यों और कैसे मिला है?

67 साल के चंपई सोरेन का कद ऐसा है कि कई मौकों पर हेमंत सोरेन उनके पैर छूते दिख जाते हैं

1990 के दशक में अलग झारखंड राज्य के लिए कई सालों तक संघर्ष चला था

इसकी अगुवाई करने वाले शिबू सोरेन के साथ चंपई सोरेन ने भी खूब पसीना बहाया था

उनके इसी संघर्ष के चलते चंपई सोरेन को 'झारखंड टाइगर' कहा जाने लगा

1991 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं