Mar 22, 2024, 10:42 AM IST

कौन था वह मुगल शासक जो रोज पीता था गंगाजल

Nilesh

मुगल शासकों का नदियों से रिश्ता काफी अनोखा रहा है और उनके शहर भी नदियों के किनारे बसे

दिल्ली और आगरा जैसे अहम शहर मुगलों ने यमुना नदी के किनारे ही आबाद किए थे

प्रयागराज में गंगा-यमुना के संगम के पास भी अकबर का किला मौजूद था

नदियों को लेकर सबसे सजग मुगल शासक अकबर हुआ करता था जो हर दिन गंगाजल पीता था

आगरा और फतेहपुर सीकरी में रहने के दौरान यूपी के सोरों से अकबर के लिए गंगाजल जाता था

लाहौर में राजधानी बनाने के बाद अकबर ने हरिद्वार से गंगा मंगाना शुरू कर दिया था

घर पर रहने और यात्राओं पर जाने के दौरान खास बर्तन से गंगाजल पीता था अकबर

खाना बनाने के लिए यमुना और चेनाब का पानी इस्तेमाल होता था, ऊपर से डाला जाता था गंगाजल

अकबर से पहले बाबर और हुमायूं भी गंगाजल को बहुत अहमियत देते थे