Aug 3, 2024, 12:55 PM IST

मुगलकाल में इन महिलाओं का था दबदबा 

Anamika Mishra

मुगल काल में एक से एक शासक हुए लेकिन कुछ शासको की बीवियों ने भी तख्त संभालने में अहम भूमिका निभाई. 

इन बेगमों में सबसे पहला नाम है बेगम नूर जहां. नूर जहां जहांगीर की पत्नी थी और राजनीतिक मामलों में अहम भूमिका निभाती थी.  

अकबर की पत्नी जोधा बाई यानी कि मरियम उज जमानी भी सियासी मुद्दों की काफी जानकार थी. 

शाहजहां और मुमताज की तीसरी बेटी रोशन आरा बेगम भी इस लिस्ट में शामिल है.

अकबर की पहली पत्नी रुकैया बेगम भी सियासी मुद्दों में काफी दिलचस्पी रखती थी.  

जेब-उन-निसा एक शक्तिशाली शहजादी और मशहूर कवयित्री थीं. 

हमीदा बानो बेगम अकबर की मां और एक प्रमुख राजनेता भी थीं. 

गुलबदन बेगम हुमायूं की बहन और मुगल वंश की एक प्रभावशाली महिला थीं.  

महामंगा अकबर की दाई मां थी और राजनीति की समझ रखने वाली एक शक्तिशाली महिला भी थी. 

दिलराज बानो बेगम औरंगजेब की बेगम थी और उसके लिए औरंगजेब ने मकबरा बनवाया था.