Jul 29, 2024, 09:30 PM IST

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र है? 

Smita Mugdha

भारत की विविधता और प्राकृतिक सुंदरता में बड़ा योगदान देश के विविधता भरे जंगल भी हैं. 

औद्योगिक विकास के लिए देश में जंगलों और वनों की कटाई भी बड़े पैमाने पर हुई है और जंगल घटे हैं. 

हालांकि, इसके बाद भी कई राज्य ऐसे हैं जहां जंगलों का संरक्षण किया जा रहा है और वहां सघन वन क्षेत्र हैं. 

आइए जानते हैं कि देश के किस राज्य में वन क्षेत्र वाला हिस्सा सबसे ज्यादा है. 

भारतीय वन क्षेत्र अध्य्यन रिपोर्ट 2021 के अनुसार, सबसे ज्यादा जंगल वाला इलाका मध्य प्रदेश (77,482 किमी) में है. 

इसके बाद दूसरे नंबर पर पूर्वोत्तर का राज्य अरुणाचल प्रदेश है, जहां 66,688 किमी. वन क्षेत्र है. 

तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ है, जहां 55,611 किमी. का वन क्षेत्र है. 

सबसे ज्यादा सघन क्षेत्र वाले राज्यों की लिस्ट में ओडिशा चौथे नंबर पर है. यहां 51,611 किमी. का वन क्षेत्र है. 

पांचवें नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां 50,778 किमी का वन क्षेत्र है. इनमें से कई जंगल पर्यटन स्थल भी हैं.