Sep 14, 2024, 06:02 PM IST

भारत के किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा फैक्ट्रियां?

Smita Mugdha

भारत में पिछले 3 दशक में तेजी से औद्योगिक विकास हुआ है और कुछ राज्यों ने खूब तरक्की की है. 

भारत में औद्योगिक विकास के लिहाज से महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के कई राज्य काफी आगे हैं.

क्या आप जानते हैं कि देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा फैक्ट्री है? जवाब आपको हैरान कर सकता है. 

देश में फैक्ट्रियों की बढ़ती संख्या का अंदाजा इससे लगा सकते हैं 1983 में देश में सिर्फ 93,166 फैक्ट्री थीं और 2022 में इनकी संख्या 2.5 लाख के करीब थी. 

इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश पांचवें नंबर पर है और यहां 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, 16,925 फैक्ट्रियां हैं. 

चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश है जहां 17481 फैक्ट्री हैं और महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर है जहां 26,350 फैक्ट्रियां हैं. 

गुजरात दूसरे नंबर पर है जहां 29,766 फैक्ट्रियां हैं और तमिलनाडु पहले नंबर पर है जहां 39,512 फैक्ट्रियां हैं.

चेन्नई शहर औद्योगिक विकास और आईटी इंडस्ट्री के साथ ही अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए भी जाना जाता है.

तमिलनाडु की आर्थिक समृद्धि के पीछे इसका औद्योगिक विकास भी एक बड़ी वजह ह.