Apr 30, 2024, 03:09 PM IST

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा उम्र तक जीती हैं महिलाएं 

Kavita Mishra

हर कोई एक लंबा जीवन जी कर धरती से जाना चाहता है लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी ने लोगों की उम्र कम कर दी है. 

 इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023 में देखा गया कि भारत में बुजुर्गों की आबादी में तेजी से वृद्धि हो रही है.

इस रिपोर्स्ट की मानें तो भारत में बुजुर्गों की संख्या 0-14 आयु वर्ग के बच्चों की संख्या से अधिक हो जाएगी.

इसकी वजह से 15 साल से कम उम्र के लोगों की आबादी में हिस्सेदारी घट रही है और बुजुर्ग बढ़ रहे हैं.

इसी रिपोर्ट यह भी बताया गया था कि भारत के कई राज्यों में पुरूषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा जीती हैं. 

आज हम आपको बताएंगे कि किस राज्य की महिलाएं ज्यादा जीती हैं. 

राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड, केरल, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 60 वर्ष की महिलाओं की लाइफ एक्सपेक्टेंसी यानी जीवन  प्रत्याशा 20 वर्ष से अधिक है. 

नागालैंड में महिलाएं ज्यादा वर्ष तक जीती हैं. जहां औसत उम्र 79.9 साल है.