Mar 13, 2024, 10:07 PM IST

कौन हैं महारानी कृति सिंह, जिन्हें BJP ने दिया है टिकट

Kuldeep Panwar

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें पूर्वी त्रिपुरा सीट से महारानी कृति सिंह देबबर्मा को टिकट मिला है.

त्रिपुरा पूर्व सीट पर महारानी कृति सिंह को उम्मीदवार घोषित बनाया गया है, जिसके बाद लोग उनके बारे में पूछ रहे हैं? चलिए हम बताते हैं.

कृति सिंह त्रिपुरा के पूर्व राजा महाराजा किरीत बिक्रम किशोर देबबर्मन माणिक्य बहादुर की बेटी और छत्तीसगढ़ की कवर्धा रियासत की महारानी हैं.

कवर्धा छत्तीसगढ़ के राजानंदगांव जिले का हिस्सा है, जहां के राजा व कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह महारानी कृति सिंह के पति हैं.

महारानी कृति सिंह की एक और खासियत है. कृति सिंह त्रिपुरा की Tipra Motha Party के मुखिया प्रद्योत माणिक्य की बड़ी बहन हैं.

प्रद्योत माणिक्य ने इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी का गठन कर उम्मीदवार उतारे थे, जिसने कमाल करते हुए उन्हें दूसरे नंबर पर ला खड़ा किया.

महज 6 दिन पहले ही भाजपा और प्रद्योत माणिक्य के बीच त्रिपुरा में समझौता हुआ है, जिसके बाद वे गठबंधन सरकार में शामिल हो गए हैं.

प्रद्योत की बड़ी बहन को छत्तीसगढ़ से बुलाकर भाजपा द्वारा त्रिपुरा में उम्मीदवार बनाया जाना भी इसी समझौते का हिस्सा माना जा रहा है.

लोकसभा 2019 में त्रिपुरा पूर्व सीट से भाजपा की रेबती त्रिपुरा ने कांग्रेस की महाराज कुमारी प्रज्ञा देबबर्मन को 2.04 लाख वोट से हराया था.

प्रज्ञा देबबर्मन भी त्रिपुरा के पूर्व राजा महाराजा किरीत बिक्रम किशोर की ही बेटी यानी महारानी कृति सिंह और प्रद्योत माणिक्य की बहन हैं.

इस बार भाजपा ने रेबती का टिकट काटते हुए राजपरिवार की ही एक बेटी को अपने टिकट पर उतारा है. ऐसे में मुकाबला रोमांचक हो सकता है.