Dec 4, 2023, 04:16 PM IST

महाभारत के युद्ध के बाद कैसे हुई थी श्रीकृष्ण की मृत्यु 

DNA WEB DESK

महाभारत के युद्ध में कौरवों के समस्त कुल का नाश हुआ. पांचों पांडवों को छोड़कर पांडव कुल के अधिकांश लोग मारे गए.

महाभारत, कौरवों और पांडवों के बीच हुए युद्ध का वो रूप है, जिसने कुरुक्षेत्र की मिट्टी तक लाल कर दी थी.

हम सभी को पता है कि कृष्ण का जन्म कैसे हुआ लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई थी?

चलिए आपको हम बताते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु कैसे हुई थी. 

युद्ध के बाद श्रीकृष्ण पांडवों के साथ गांधारी और धृतराष्ट्र के पास बेटे दुर्योधन की मौत पर शोक जाहिर करने और क्षमा मांगने पहुंचे.

 दुर्योधन का खून में लथपथ शरीर और अंधे मां-बाप की आंखों से आंसूओं की बाढ़ से पांडवों का भी दिल भर आया था. 

गांधारी पांडवों को छोड़ श्रीकृष्ण को दुर्योधन की मौत का असली जिम्मेदार मानने लगी. गांधारी ने कृष्ण को श्राप देते हुए कहा था कि यदि भगवान विष्णु के प्रति मेरी आस्था सच्ची रही है तो आज से ठीक 36 वर्ष बाद तुम भी इस धरती पर जीवित नहीं रहोगे.

भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु जरा नामक बहेलिए के तीर से हुई थी. कृष्ण पीपल के पेड़ के नीचे विश्राम कर रहे थे

भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु जरा नामक बहेलिए के तीर से हुई थी. कृष्ण पीपल के पेड़ के नीचे विश्राम कर रहे थे