Jan 16, 2024, 09:31 PM IST

किसने रखा था भगवान राम का नाम

Kavita Mishra

प्रभु श्री राम मानव रूप में पूजे जाने वाले सबसे पूराने देवता में से एक हैं. 

इनका जन्म त्रेता युग में हुआ था. इसके साथ ही प्रभु श्री राम इक्ष्वाकु वंश में जन्म लिए थे.

भगवान विष्णु का 394वां नाम राम है.  धार्मिक पुस्तिका सहस्त्रनाम में भगवान विष्णु के 1000 नामों का उल्लेख किया गया है. 

 प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार कहे जाते हैं. 

आज हम आपको बताएंगे कि भगवान राम का नाम किसने रखा था.

श्री राम का नामकरण महर्षि वशिष्ठ द्वारा किया गया था.

महर्षि वशिष्ठ के अनुसार राम शब्द दो बीजाणु से मिलकर बना है, पहली अग्नि बीज दूसरा अमृत बीज.

राम नाम में रा का अर्थ है ‘प्रकाश’और म का अर्थ है ‘विशेष’. 

राम नाम का अर्थ है अंदर का विशेष और शाश्वत प्रकाश यानी हमारे हृदय और आत्मा का प्रकाश प्रभु श्री राम ही है.