Jul 31, 2024, 10:49 PM IST

वो हिंदू राजकुमारी जिसके लिए अकबर ने मांस और लहसुन-प्याज खाना कर दिया था बंद

Rahish Khan

अकबर मुलग इतिहास के सबसे ताकतवर बादशाहों में से एक माने जाते थे.

अकबर तीसरे मुगल सम्राट थे. जिन्होंने 1556 से 1605 तक लगभग 50 साल राज किया.

इतिहासकारों की मानें तो अकबर की 300 पत्नियां थीं. जिनमें एक हिंदू पत्नी भी थी.

यह कोई और नहीं बल्कि आमेर की राजकुमारी हीरा कंवर या हरखा बाई थीं.

हरखा बाई मुगल बादशाह की चौथी पत्नी थी. वैसे तो अकबर के सबसे नजदीक उनकी पहली पत्नी रुकैया थी.

जो ओहदे और रसूख में अकबर के बराबर थी. लेकिन हरखा बाई का भी महल में रुतबा कम नहीं था.

उनके कहने पर अकबर ने गोमांस खाना छोड़ दिया था. साथ ही दरबारियों को न खाने का आदेश दिया था.

इतिहासकार बंदायूनी ने लिखा, 'अकबर ने गोमांस के साथ लहसुन और प्याज खाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था. 

बादशाह के इस फैसले से सब दुखी थे. हालांकि बाद में उन्होंने हफ्ते में कुछ दिन खाने की इजाजत दे दी थी.