Jul 4, 2024, 11:41 PM IST

कर्ण नहीं बल्कि इस योद्धा ने छुड़ा दिए थे अर्जुन के पसीने

Sumit Tiwari

हम सब जानते है कि महाभारत में अर्जुन के सामन शक्ति और सामर्थ्य केवल कर्ण के पास था. 

लेकिन एक योद्धा ऐसा था जो अर्जुन को हरा सकता था. अर्जुन के सभी दिव्यास्त्र उसके सामने बेकार थे. 

हम बात कर रहे है चंद्रहास की. 'जैमिनी महाभारत' में अर्जुन और चंद्रहास के बीच युद्ध का वर्णन मिलता है. 

अर्जुन ने प्रण लिया था कि सूर्यास्त से पहले वह चंद्रहास को मार देंगे और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह अग्नि में प्रवेश कर जाएंगे. 

अर्जुन ने थक हार कर अंत में चंद्रहास पर ब्रह्मास्त्र चलाया, लेकिन वह भी चंद्रहास का कुछ न बिगाड़ सका.

वहां सूरज ढलने को था, अर्जुन को हरता देख श्री कृष्ण ने उन्हें एक सलाह दी.

भगवान कृष्ण ने कहा कि अब तुम जिस वाण को चलाओगे मै उस पर बैठ जाऊंगा.

अर्जुन ने भगवान श्री कृष्ण के कहे अनुसार जनार्दन अस्त्र चलाया और ये वाण सीधा चंद्रहास के गले में जा लगा. 

इस प्रकार श्रीकृष्ण की युक्ति से चंद्रहास हार गए और अर्जुन के प्राण बच गए.