Aug 15, 2024, 11:03 PM IST

महाभारत युद्ध के 15 साल बाद क्यों जीवित हुए सभी योद्धा

Sumit Tiwari

महाभारत का युद्ध इतिहास के सबसे बड़ी लड़ाइयों में से एक है.

इस युद्ध में अनगिनत वीर योद्धा मारे गए थे. इसमें पांडवों की जीत और कौरवों की हार हुई थी.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाभारत के सारे योद्धा एक रात के लिए फिर से जीवित हुए थे. 

दरअसल युद्ध के 15 साल बाद धृतराष्ट्र, कुंती, गंधारी और संजय वन में रह रहे थे. 

तब गांधारी ने अपने मृत पुत्रों और कुंती ने वेद व्यास से कर्ण को देखने की इच्छा प्रकट की. 

इस पर वेद व्यास जी ने सबको गंगा नदी के किनारें इकठ्ठा कर सभी योद्धाओं का आवाहन किया.

वेद व्यास के आवाहन पर दुर्योधन और कर्ण समेत सभी मृत योद्धा प्रकट हो गए. 

यहां दी गई जानकारी लोक मान्यताओं/शास्त्रों पर आधारित है. इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. DNA हिंदी इसकी किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता.