Jul 12, 2024, 07:32 PM IST

Monsoon में इन दालों से बना लें दूरी

Abhay Sharma

मानसून में डाइट का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि इस मौसम में खानपान में लापरवाही आपकी सेहत बिगाड़ सकती है.   

आज हम आपको ऐसे ही कुछ दालों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन मानसून में संभलकर करना चाहिए, इससे आप कई गंभीर समस्याओं से बचे रह सकते हैं. 

 उड़द की दाल का सेवन मानसून के मौसम में सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. इसके कारण आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.  

मानसून के मौसम में चना दाल भी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. इससे खराब पाचन समेत अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

इसके अलावा काबुली चना भी गैस बनाने वाले फूड के रूप में जाना जाता है और अन्य कई समस्याओं का कारण बनता है. 

राजमा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, हालांकि मानसून में इसका सेवन आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है.  

बताते चलें कि मानसून में आप मूंग की दाल से बनी चीजें खा सकते हैं. वहीं आपके लिए लोबिया भी एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. 

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.