Jun 25, 2024, 09:36 PM IST

नमक या चीनी, दही के साथ क्या मिलाकर खाना है सही?

Abhay Sharma

दही का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह हर कोई जानता ही है, आमतौर पर लोग दही में चीनी या फिर नमक मिलाकर खाते हैं. 

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दही में नमक या चीनी,  क्या मिलाकर खाना है सही? आइए जानते हैं इसके बारे में... 

बता दें कि चीनी और दही का यह कॉम्बिनेशन पेट के लिए बेहद लाभकारी होता है. इससे एसिडिटी की समस्या कम होती है. 

हालांकि इन दोनों का कॉम्बिनेशन हाई कैलोरी वाला होता है, जो मोटापे का कारण बनता है. यह डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकता है.

वहीं डायबिटीज के मरीजों के लिए दही नमक का सेवन बेस्ट है. यह पाचन को भी दुरुस्त रखता है. लेकिन, दही में नमक मिलाकर खाने से इसमें मौजूद फायदेमंद 

बैक्टीरिया को खत्म हो जाता है. इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में दही खाने का सबसे हेल्दी तरीका है कि... 

 आप दही में नमक या शक्कर कुछ भी मिलाकर न खाएं, कोशिश करें कि सादा दही ही खाएं. इससे आप इन समस्याओं से बचे रह सकते हैं. 

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.