Aug 27, 2024, 06:53 PM IST

जुलुबिया के जलेबी बनने की कहानी जानते हैं आप?

Smita Mugdha

भारत में जलेबी एक बेहद लोकप्रिय डेजर्ट या मिठाई है जो पूरे देश में शौक से खाई जाती है. 

भारत में जलेबी खाने के भी कई तरीके प्रचलित हैं. कुछ लोग दूध के साथ तो कुछ रबड़ी या दही के साथ खाते हैं. 

भारत के लगभग सभी घरों में खाई जाने वाली इस मिठाई का असली नाम जलेबी नहीं जुलुबिया है. 

क्या आप जानते हैं कि यह मिठाई भारतीय नहीं है, बल्कि 14वीं सदी में मिडिल ईस्ट से भारत तक पहुंची है. 

आपको बता दें कि जलेबी की खोज ईरान में हुई थी और वहां इसे जुलाबिया या जुलुबिया नाम से जाना जाता था. 

जलेबी के इतिहास पर कहा जाता है कि तुर्की आक्रमणकारियों की वजह से जलेबी भारत पहुंची. 

यहां भी इस मिठाई को लोगों ने खूब पसंद किया और इसके स्वाद और इनग्रिडिएंट्स को भारतीय कलेवर में ढाल दिया.

जलेबी भारत में ईरान से तुर्की आक्रमणकारियों के रास्ते ही यहां तक पहुंची और भारतीय रंग में ढल गई थी. 

भले ही भारत में जलेबी मिडिल ईस्ट से 14वीं सदी में पहुंचा, लेकिन आज हर घर में लोकप्रिय है.