May 27, 2024, 11:06 PM IST
आपने ऐसी कई फिल्में देखी होंगी, जिनमें मुगल बादशाह अकबर की पत्नी का नाम जोधाबाई लिया गया है. लेकिन, असलियत कुछ और ही है...
दरअसल, कई इतिहासकार का मानना है कि अकबर की जोधाबाई नाम की कोई पत्नी थी ही नहीं. कई इतिहासकारों का मानना है कि....
अकबर की पत्नी का नाम जोधाबाई नहीं बल्कि हीरा कंवर या हरखा बाई था, जो आमेर के राजा भारमल कछवाहा की बेटी थीं.
हरखाबाई से शादी के बाद अकबर ने उन्हें 'मरियम-उज़-ज़मानी' का नया नाम दिया. हरखा बाई अकबर की पहली ग़ैर मुस्लिम पत्नी थीं...
जिनका धर्मातंरण नहीं किया गया था. इतना ही नहीं हरखा बाई को अपनी सारी प्रथाएं और विश्वास साथ लाने की इजाजत दी गई.
अकबर ने हरखा बाई को 1562 में जनानखाने यानी की हरम में प्रवेश कराया. कई लोगों का यह भी मानना है कि हरखा बाई अकबर की चौथी पत्नी थीं.
अकबर की पहली पत्नी उनकी बचपन की साथी और चचेरी बहन रुक़ैया थीं, इसलिए वो सबसे ज्यादा अपनी पहली पत्नी के करीब थे.