Oct 10, 2024, 01:08 PM IST

शादी की सही उम्र क्या है?

Ritu Singh

मिशिगन के ट्रॉय में बर्मिंघम मेपल क्लिनिक ने एक अनुमानित एज शादी के लिए बेस्ट मानी है.

लड़का या लड़की अगर इस उम्र में शादी करते हैं तो उनके विवाह के चलने और प्रेम के बने रहने की संभावना ज्यादा होती है.

क्योंकि इस एज तक आते आते लड़के और लड़कियों में मैच्युरिटी, आर्थिक स्थिरता जैसी चीजे होती हैं.

मिशिगन के ट्रॉय में बर्मिंघम मेपल क्लिनिक के विवाह और परिवार चिकित्सक कैरी क्राविक के मुताबिक, 28 से 32 साल की उम्र में शादी करना सबसे अच्छा होता है

इस उम्र में तलाक की संभावना सबसे कम होती है. 

भारत में लड़कियों की शादी की औसत उम्र 25.3 साल है. 95% महिलाएं 25 साल की उम्र तक शादी कर लेती हैं.

वहीं , लड़के 30 से 35 साल की उम्र में शादी ज्यादा करते हैं. लेकिन इससे पहले भी शादी की जा सकती है.

लड़के या लड़की की उम्र में अगर 3 से 4 साल का अंतर हो तो ऐसी शादी ठीक मानी जाती है, 

लेकिन अगर लड़की- लड़के से एक या कुछ महीने बड़ी हो तो वो शादी ज्यादा टिकती है.