Jun 25, 2024, 12:01 PM IST

इस जीव के शरीर पर खौलता हुआ पानी भी हो जाता है बेअसर

Jaya Pandey

आजकल गर्मी के मौसम में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर भी रहा नहीं जाता, लेकिन धरती पर एक ऐसा जीव है जो 100 डिग्री का तापमान भी आसानी से सह लेता है.

इतना ही नहीं अगर यह जीव किसी भारी चीज से कुचला जाए या ऊंचाई से फेंका जाए तो भी उसका बाल बांका नहीं होता.

इस जीव का नाम टार्डिग्रेड्स है जिसे आमतौर पर वॉटर बीयर भी कहा जाता है.

इसे दुनिया का सबसे मजबूत जीव माना जाता है जो 100 डिग्री तापमान पर भी मरता नहीं.

वैज्ञानिक बताते हैं कि इनके शरीर में पैरामैक्रोबियोटस नाम का जीन पाया जाता है जो UV किरणों को अब्जॉर्ब करके ब्लू किरणें छोड़ता है.

जहां सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें दूसरे जीवों के स्किन को डैमेज कर देती हैं, टार्डिग्रेड्स को अल्ट्रावॉयलेट किरणें भी नुकसान नहीं पहुंचा पातीं.

आपको बता दें कि टार्डिग्रेड्स इतना छोटा जीव होता है कि इन्हें सिर्फ माइक्रोस्कोप की मदद से ही देखा जा सकता है.