Oct 22, 2024, 05:35 PM IST

किस कीड़े ने 4 वैज्ञानिकों को दिलाया नोबेल पुरस्कार?

Jaya Pandey

आज हम आपको एक ऐसे कीड़े से मिलवाने जा रहे हैं जिसने 4 वैज्ञानिकों को चार नोबेल पुरस्कार जितवाया.

साल 2024 में मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट गैरी रुवकुन इस कीड़े को 'धाकड़' कहते हैं.

अब हम आपको ज्यादा इंतजार न करवाते हुए इस कीड़े का नाम भी बता देते हैं. दरअसल इस कीड़े का नाम कैनोरहैबडिटिस एलेगन्स (C. elegans) है.

साल 2024 से पहले 2022 में भी इस कीड़े से जुड़ी खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था और कुल 4 बार इस कीड़े से जुड़े रिसर्च ने वैज्ञानिकों को नोबेल दिलवाया है.

साल 2022 में वैज्ञानिकों ने इस कीड़े के जरिए रिसर्च किया था कि आखिर स्वस्थ कोशिकाएं कैसे खुद को खत्म करती हैं और ये प्रक्रिया एड्स, स्ट्रोक जैसी बीमारियों से कैसे अलग होती है.

कैनोरहैबडिटिस एलेगन्स एक छोटा सा पारदर्शी रंग का मिट्टी में रहने वाला कीड़ा है, जो  चावल के दाने से भी छोटा होता है और इसकी लंबाई सिर्फ़ 1 मिलीमीटर तक होती है. 

इस कीड़े की आसान बनावट और 959 कोशिकाओं के कारण इसे रिसर्च के लिए उपयुक्त माना जाता है. हालांकि इसकी जिंदगी बेहद कम होती है और यह सिर्फ तीन दिनों तक जिंदा रहता है.