Jul 1, 2024, 02:25 PM IST

Space से कैसा दिखता है राम सेतु? ESA ने दिखाया खूबसूरत नज़ारा

Jaya Pandey

रामायण काल से राम सेतु का काफी महत्व रहा है. भारत के लोग इसे आस्था से जोड़ते हैं और इसे भगवान राम की निशानी मानते हैं.

अब यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने राम सेतु की एक तस्वीर शेयर की है, इसे Copernicus Sentinel-2 सैटेलाइट ने कैप्चर किया है.

यह सेतु 48 किलोमीटर लंबा है  जो भारत के रामेश्वरम द्वीप को श्रीलंका के मन्नार द्वीप से जोड़ता है. 

इस सेतु को एडम ब्रिज के नाम से भी जाना जात है जो मन्नार की खाड़ी को पाक जलडमरूमध्य से अलग करती है.

ऐतिहासिक अभिलेखों से पता चलता है कि यह प्राकृतिक पुल 15वीं सदी तक पार करने लायक था, लेकिन धीरे-धीरे तूफानों की वजह से नष्ट हो गया.

ESA ने बताया कि राम सेतु में कुछ रेत के टीले सूखे हैं और यहां समुद्र केवल 1 मीटर से 10 मीटर तक ही गहरा है.

रामसेतु का जो हिस्सा भारत की तरफ है, उस ओर पंबन या रामेश्वरम द्वीप है जहां 2 किलोमीटर लंबे पंबन ब्रिज से पहुंचा जा सकता है.  

वहीं श्रीलंका की तरफ वाला राम सेतु का हिस्सा मन्नार द्वीप से जुड़ा हुआ है, जहां पहुंचने के लिए सड़क के साथ-साथ रेलवे पुल भी बना हुआ है.  

राम सेतु का वर्णन महर्षि वाल्मीकि ने अपने महाकाव्य रामायण में भी किया गया है, जिसके मुताबिक इसे भगवान श्रीराम की वानर सेना ने रावण की लंका तक पहुंचने के लिए बनाया था.