Sep 14, 2024, 05:34 PM IST

ये हैं दुनिया की 6 सबसे बड़े मगरमच्छों की प्रजातियां

Jaya Pandey

मगरमच्छ दुनिया के सबसे घातक शिकारियों में से एक है. आज हम आपको दुनिया के 6 सबसे बड़े मगरमच्छों की प्रजातियों के बारे में बताएंगे.

खारे पानी के मगरमच्छों की प्रजाति दुनिया की सबसे बड़ी मगरमच्छों की प्रजाति मानी जाती है. यह 23 फीट तक लंबा और 2000 पाउंड तक वजनी हो सकता है.

नील मगरमच्छ को भी दुनिया के सबसे विशालकाय मगरमच्छों की प्रजातियों में से एक माना जाता है. अपनी मजबूत बनावट और आक्रामक स्वभाव के लिए मशहूर यह 20 फीट तक लंबा और 1650 पाउंड तक वजनी हो सकता है.

दक्षिणी अमेरिकी के ओरिनोको नदी बेसिन में पाया जाना वाले ओरिनोको मगरमच्छ भी अपने बड़े आकार के लिए जाना जाता है. इसकी लंबाई लगभग 15 फीट तक हो सकती है.

मध्य अमेरिका में पाया जाने वाला मोरेलेट मगरमच्छ अपने मध्यम आकार के लिए मशहूर है. इसकी लंबाई आमतौर पर 10 फीट तक होती है.

अमेरिकी मगरमच्छ की लंबाई 15 फीट  तक हो सकती है. यह विशालकाय मगरमच्छ फ्लोरिडा, क्यूबा और जमैका के साथ-साथ मैक्सिको, मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में पाया जाता है.

भारतीय उपमहाद्वीप के मीठे पानी में पाया जाने वाला मगर मगरमच्छ अपने सुव्यवस्थित शरीर और छुपकर शिकार करने की रणनीति के कारण जाना जाता है. ये 13 फीट तक लंबा हो सकता है.