Aug 28, 2024, 12:26 PM IST

ये हैं दुनिया के 8 सबसे बड़े फूल, आकार देख रह जाएंगे हैरान

Jaya Pandey

आज हम आपको दुनिया के 8 सबसे बड़े फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं.

रेफ्लेसिया अर्नाल्डी का नाम आपने जीके की किताबों में जरूर पढ़ा होगा. यह दुनिया का सबसे बड़ा फूल है जो इंडोनेशिया के वर्षावनों में पाया जाता है.

इंडोनेशिया में ही एक और विशाल फूल पाया जाता है जिसका नाम है टाइटन अरुम. इसकी ऊंचाई 10 फीट से ज्यादा भी हो सकती है. 

Talipot Palm के फूल उसके जीवनकाल में सिर्फ एक बार खिलते हैं. इसके फूलों का गुच्छा 26 फीट तक लंबा हो सकता है. 

Puya raimondii के फूल एक गुच्छे में होते हैं जो करीब 30 फीट ऊंचे हो सकते हैं. यह फूल 80-150 साल बाद खिलता है और फिर मर जाता है.

एगेव अमेरिकाना भी अपने जीवन के अंत में सिर्फ एक बार खिलता है. इस फूल की डंठल 26 फीट तक लंबी हो सकती है. इसे सेंचुरी प्लांट भी कहा जाता है

अमेजन वॉटर लिली की पत्तियां 10 फीट तक फैल सकती हैं और यह भारी जानवरों को भी तैरने में मदद करती है. इसके फूल भी बड़े और सुगंधित होते हैं.

ट्री डहेलिया मध्य अमेरिका की प्रजाति का पौधा है जो 20 फीट ऊंचा हो सकता है. इसके लैवेंडर-गुलाबी फूलों का व्यास 6 से 8 इंच तक होता है.

मैगनोलिया मैक्रोफिला को मैगनोलिया का सबसे बड़ा फूल माना जाता है. इसके सफेद बड़े फूलों का व्यास 12 इंच तक हो सकता है.