Nov 17, 2023, 01:52 PM IST

गीता के 5 महान उपदेश बदल देंगे जिंदगी, हर काम में मिलेगी सफलता

Aman Maheshwari

श्रीमद्भगवद्‌गीता हिन्दुओं के पवित्र ग्रन्थों में से एक हैं. गीता के उपदेश जीवन को सफल बना सकते हैं.

भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र युद्ध में अर्जुन को गीता में से धर्म-कर्म से जुड़े कई उपदेश दिए थे. जीवन में सफलता पाने के लिए गीता के इन 5 उपदेशों को मानना चाहिए.

गीता में उपदेश दिया गया है कि व्यक्ति को फल की इच्छा छोड़ कर्म पर ध्यान देना चाहिए. मनुष्य जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही फल मिलता है.

इंसान को स्वयं का आकलन खुद करना चाहिए. अपनी खूबियों और कमियों को पहचान कर ही व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है.

व्यक्ति का मन पर नियंत्रण नहीं होता है. लेकिन अगर इंसान ने अपने मन पर नियंत्रण कर लिया तो वह बेकार की चिंताओं से दूर रहता है और आसानी से लक्ष्य की प्राप्ती की ओर बढ़ता है.

क्रोध करना बहुत ही गलत होता है. क्रोध में आकर व्यक्ति अक्सर कामों को गलत कर देता है. कभी भी क्रोध को खुद पर हावी न होने दें.

हमेशा स्पष्ट नजरिया होना चाहिए. कभी भी संशय की स्थिति में नहीं रहना चाहिए. संशय की स्थिति में मनुष्य का भला नहीं हो सकता है.